Sunday 5 February 2017

बिहार सरकार, युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है : आप

पटना- 5  फरवरी 17,  आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने कहा, बिहार सरकार एक तरफ सुशासन का दम भर्ती नज़र आती है और वही दूसरी तरफ युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती नज़र आती है |

बिहार एसएससी परीक्षा का पेपर पूर्व में 29 जनवरी को भी लीक हुआ था, परन्तु बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव परमेश्वर राम के द्वारा प्रश्न पत्र लिक होने की खबर को अफवाह करार देते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया गया | आज फिर बिहार एसएससी की दुसरे चरण की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लिक होना और फिर से सचिव  परमेश्वर राम के द्वारा मीडिया में यह व्यान देना की, “यह सिर्फ अफवाह हैं” इनके व्यान से एसा प्रतीत होता हैं कहीं न कही पुरे मामले में, आयोग के सचिव और कर्मचारियों के साठ-गाठ के साथ भारी भरकम पैसा का लेन-देंन कर के पुरे मामले को अंजाम दिया गया हैं | बिहार पहले भी 10वी की परीक्षा में हुई धांधली के कारन शर्मिंदा हुई हैं आज फिर बिहार सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर मुहं तोड़ तमाचा हैं |

आम आदमी पार्टी, बिहार मांग करती है,बीएसएससी की परीक्षा को अविलम्ब रद्द किया जाये और बिहार सरकार के द्वारा एसआईटी का गठन कर पुरे मामले की जाँच करा कर दोषियों को सजा दिया जाये | 

                                                                                   

बबलू कुमार प्रकाश,
प्रदेश मीडिया प्रभारी आपबिहार

No comments:

Post a Comment