Monday, 24 December 2018

राजधानी में दूषित पानी से हो रही मौतों पर आप का प्रदर्शन

राजधानी के कारगिल चौक पर प्रदर्शन करते 'आप' कार्यकर्ता 
पटना : आम आदमी पार्टी पटना के अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को राजधानी के कारगिल चौक पर दूषित पानी से हो रही मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया. जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि गंगा नदी के किनारे बसे गावँ के लोग आर्सेनिक युक्त दूषित पानी पीने से मर रहे हैं। शहर में पानी सप्लाई की पाइप फटी होने के कारण लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं. ब्रह्मप्रकाश कहते हैं कि मनेर की जनता हर रोज थोड़ा थोड़ा जहर पी रहे है. आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति के लिए लगातार सात सालों से आंदोलन करते आ रहे ह, अनशन भी किये. लेकिन सरकार के कानों तक जूं तक नही रेंग रही है. आर्सेनिक युक्त दूषित पानी के पीने से आज भी हमारे मनेर के लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, सात साल में मनेर प्रखंड में लोगों को आर्सेनिक मुक्त पानी देने के लिए बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत नहीं हो पाई है, प्लांट नहीं बनने से मनेर के लोगों को रोजाना करीब 10 मिग्रा जहर पीना पड़ रहा है, जिसकी कीमत मनेर प्रखंड के लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है. इसकी वजह से लोग चर्म रोग से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक से जूझ रहे हैं. साल 2011 के आखिर में सरकार ने राजधानी के सबसे ज्यादा आर्सेनिक प्रभावित मनेर प्रखंड में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को मंजूरी दी थी. करीब 75 करोड़ की लागत से मनेर ब्लॉक के 25 गांवों को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाना था. पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. सेंट्रलग्राउंड वॉटर बोर्ड की साल 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 15 जिलों के 57 प्रखंडों में स्थिति खतरनाक है. इन जगहों पर आर्सेनिक की मात्रा तय मानक से काफी ज्यादा है। इन जगहों पर आर्सेनिक की मात्रा 1.810 मिली ग्राम/प्रति लीटर है। जबकि इसकी मात्रा 0.05 मिग्रा/लीटर से थोड़ा अधिक होने पर इसके सीधे इस्तेमाल से कई रोगों का सामना करना पड़ता है। राजधानी में मनेर के अलावा दानापुर, बख्तियारपुर और बाढ़ में आर्सेनिक का स्तर काफी ज्यादा है. आर्सेनिक युक्त जल पीने के कारण मनेर सहित पटना के लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. जिला के संगठन सचिव विकास आनंद ने कहा कि जल-नल योजना के नाम पर खुल्लम-खुल्ला लूट की छूट देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के खेल में व्यस्त हैं। बिहार की जनता सब देख-समझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो एनडीए की बिहार से विदाई तय है. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश, पटना जिला महासचिव रवि भूषण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अंजुम बारी, मुश्ताक राहत, सचिव ई. प्रेम रंजन यादव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मयंक नंदन, सोशल मिडिया अध्यक्ष रोहित सिंह, सौरभ शर्मा, मनीष कुमार, दीपक कुमार, आदी मेहता, सुयश कुमार ज्योति, मो चाँद, कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, विष्णु कुमार, परवेज आलम, गुड्डू जी, विनय कुमार सिंह, महिलाशक्ति से आसमा खान, रजिया सुल्तान सहित दर्जनों नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Friday, 21 December 2018

बिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है : अमर यादव

पटना। सूबे में बढ़ते अपराध, युवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफ, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन, पटना के गाँधी मैदान,कारगिल चौक, पर शुक्रवार को किया.  आम आदमी पार्टी, युवा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मेहता एवं सुयश कुमार ज्योति ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, बिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है, उनके अंदर कानून का डर विल्कुल खत्म है. व्यपारियों में डर का माहौल है. डबल इंजन से चलने वाली सूबे की सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है. उन्होंने कहा, बिहार सरकार, अपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तार करें और उन्हें सख्त से सख्त सजा दें,अन्यथा बिहार के युवा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगी.

अमर यादव, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी, बिहार
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने कहा, बिहार में दिन प्रति दिन कुछ ना कुछ घटना रोज घट रही है, बिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है, शासन और प्रशासन कहाँ है. हाजीपुर में बीच सड़क पे भाजपा से जुड़े युवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या दिन दहाड़े AK-47 से कर दी गई. आखिर, नीतीश-मोदी की सरकार क्या कर रही है. उन्होंने कहा की सुशील मोदी अपराधियों के ऊपर करवाई करने की जगह उनसे हाथ जोड़ कर अपराधियों से शांत रहने की अपील करते है, और बोलते है कि, आप लोग पितृ पक्ष के 15 दिन शांत रहे. अमर यादव ने, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, से पूछा, 'क्या आपने अपराधियों को पितृ पक्ष तक ही शांत रहने के लिए बोले थे ? सुशील मोदी, आज पुनः अपराधियों से फिर अपील क्यों नही करते, अपराधियों से क्यों नही कहते, साल के अंतिम हफ्ते में भी वारदात न करें. उन्होंने कहा, सरकार के नाकारापन के कारण अपराधियों ने बिहार के एक नौजवान युवा उद्यमी गुंजन खेमका,  की जान AK-47 से छल्लनी कर लेली गई. सुशील मोदी, आप बताएं, गुंजन के हत्यारों को सजा दिलाएंगे या उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े हों जाएंगे.

बबलू प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी, बिहार 
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा, भाजपा, जदयू को व्यपारियों से सिर्फ मोटा चंदा चाहिए, लेकिन उनकी सुरक्षा नही करनी है. खेमका के दोस्त की माने तो गुंजन खेमका पर पहले भी हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने गाँधी मैदान थाने में दर्ज कराई थी.  बबलू ने पटना पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, पटना पुलिस गुंजन की शिकायत पर कार्यवाई की होती, उन्हें समय पर सुरक्षा दी होती तो शायद आज गुंजन जीवित होते. पटना पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है. इस लापरवाही के खिलाफ दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. आज पुरे बिहार की पुलिस शराब की बोतल खोजने में व्यस्त है और अपराधी बेखौप सड़को पर एके 47 जैसे घातक हथियारों के साथ घूम रहा है. बिहार में न तो व्यपारी सुरक्षित है नाही जनता. अब यहां कोई भी सुरक्षित नही है. राज्य की जनता का फिक्र ना तो सत्ताधारी पार्टी को है, ना ही विपक्षी पार्टी को, सभी के सभी अपनी गोटी लाल करने में लगें हैं.
मौके पर आदि मेहता, सुयश कुमार ज्योति, मो० चाँद, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार,कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, राहुल कुमार, लोकेश सिंह, रविभूषण, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।

राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का दोगला चेहरा आया जनता के सामने, काशी में योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ के सैकड़ों मंदिर तुड़वाए : संजय सिंह


संजय सिंह, राज्यसभा सांसद 
नई दिल्ली, शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से भगवन भोले की नगरी कशी में, भाजपा द्वारा प्राचीन मंदिरों को तोड़ने का काम चल रहा है। मैंने 27 मार्च को प्रधानमंत्री को इसके बारे में पत्र लिखकर परिस्थितियों से अवगत कराया था, और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मेरे पत्र का न तो कोई जवाब ही दिया, और न ही इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही ही की।
मैंने माननीय प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से पूछा था कि, आपकी पार्टी भगवान राम, और भगवन शिव के भक्त होने का दम भरती है, और आप ही के संसदीय क्षेत्र में भगवन शिव के प्राचीन मंदिरों को तोडा जा रहा है। आप तत्काल प्रभाव से इसमें हस्तक्षेप कीजिए, और योगी सरकार के इस धर्म विरोधी कार्य को रुकवाइए। साथ ही साथ हमने उत्तर प्रदेश सरकार से भी इस कार्य को रुकवाने के लिए भरपूर प्रयास किए। परन्तु किसी ने भी कोई रूचि नहीं दिखाई। अयोध्या में राम लला हम आएँगे, मंदिर वही बनाएंगे, का नारा देने वाली भाजपा का काशी में नारा बदल गया है। काशी में भाजपा का नारा है भोले बाबा हम आएँगे, सारे मंदिर तुडवाएंगे।
संजय सिंह ने बताया की 16 दिसम्बर को काशी के स्थानीय लोगो ने इसके खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर पता चला की सैकड़ों की संख्या में मंदिरों को तोडा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान घटना से जुड़े फोटो और विडिओ दिखाते हुए संजय सिंह ने कहा कि काशी में इसके विरुद्ध एक आन्दोलन चला रहे स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद जी ने बताया की बड़ी संख्या में शिव लिंगो को तोड़कर पुलिस थाने में रखा गया। 
बड़ी ही दुःख की बात है की हिन्दुओं की ठेकेदार बनने वाली भाजपा ही भगवान् शिव के मंदिर तुडवा रही है। संजय सिंह ने बताया की जब हमारे आवाज़ उठाने के बाद ये मामले मीडिया के संज्ञान में आया तो, उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने यहाँ तक कह दिया कि जो लोग भी मंदिर तोड़ने के इस कार्य का विरोध करेंगे उनके खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज कर लिया जाएगा। मीडिया के माध्यम से संजय सिंह ने कहा कि योगी जी कल की जगह आज रासुका लगा दीजिए, लेकिन भाजपा काशी में जो ये हिन्दुओं के मंदिर तोड़ने का काम कर रही है, ये सच्चाई अब इस देश का हर हिन्दू जानकार रहेगा। पुरे देश की जनता तक हम ये खबर पहुंचा कर रहेंगे। 
ये सरकार ढोंगियों की सरकार है, छद्म राष्ट्रवादियों की सरकार है, हिन्दू विरोधियों की सरकार है। भाजपा सरकार ने न केवल काशी में बल्कि अब अयोध्या में भी 176 मंदिरों और घरों को तोड़ने का नोटिस ज़ारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में जो योगी जी की सरकार चल रही है, वो अब ढोंगी सरकार बनती नज़र आ रही है। ये धर्म की आड़ में अपने गुनाहों को छुपाने के काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में आज बहुत बुरी स्तिथि हो गई है। आगरा में दिन-दहाड़े 15 साल की एक नाबालिग बच्ची को ज़ला कर मार दिया जाता है, गोरखपुर के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 60 मासूम बच्चों की मौत हो जाती है, किसान के क़र्ज़ माफ़ी के नाम पर 2 रूपए, 5 रूपए का क़र्ज़ माफ कर किसान की मजबूरी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, पीने का पानी लोगो को मुहैया नहीं, स्वास्थ्य की सेवाएं मुहैया नहीं, माता बहनों को सुरक्षा मुहैया नहीं, और अपनी सारी नाकामियों को छुपाने के लिए योगी सरकार धर्म का सहारा लेती है, राम के नाम का सहारा लेती है। 
हिंदुस्तान के तीन राज्यों ने तो भाजपा को जवाब दे दिया, जो राजनीती में निजी फायदे के लिए हनुमान की जाती ढूंढ रहे थे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। अब उत्तर प्रदेश की बरी है, उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा, कि ये धर्मं की राजनीती करने वाले नकली हिन्दू हैं, इनका न राम से कोई लेना-देना है और न ही राम के अनुयाइयों से कोई लेना-देना है। 
संजय सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मेने देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से भी इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही अफ़सोस की बात है कि देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री ने सिरे से इन बातो को नकार दिया। उन्होंने कहा कि देश में इस प्रकार की कोई मंदिर तोड़ने की घटनाएं नहीं हो रही हैं। अब तो अख़बारों में भी खबरे आने लगी है, ये फोटो, ये विडियो और वहां के स्थानीय लोगो का विरोध प्रदर्शन, स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद का बयान ये सब इस बात का सबूत है की देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री झूठ बोल रहे थे, और काशी में लगातार मंदिरों को तोड़ने की कार्यवाही चल रही है। अब मंत्री महेश शर्मा जी को इसपर जवाब देना होगा। 
काशी में हर वर्ष लाखों की संख्या में देश विदेशों से लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। काशी में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। भाजपा अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए, विश्नाथ कोरिडोर के नाम काशी से प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है, और वहां के स्थानीय लोगो के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। भाजपा की मानसिकता इतनी तुच्छ हो गई है कि व्यापार के लिए, अपने कुछ मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए काशी में भोले बाबा के प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है। 
संजय सिंह ने कहा कि कशी के मंदिर को तोड़ने से रोकने के लिए, मैं संसद के इसी सत्र में एक बिल लेकर आऊंगा, और आम आदमी पार्टी पुरे उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी, रैलियां निकलेगी, हर जिले में प्रेस वार्ता करेगी, मंदिरों को टूटने से रोकने के हर संभव प्रयास करेगी, और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने इस दोगली भाजपा को बेनकाब करने का काम करेगी।

Thursday, 12 April 2018

बिहार में भी लाया जाये "एंटी स्टॉकिंग बिल" नाबालिक से रेप केस मिले मौत की सजा !

रीना श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी,बिहार 
पटना 12 अप्रैल 2018, आम आदमी पार्टी बिहार के राज्य प्रवक्ता श्रीमति रीना श्रीवास्तव, ने बिहार में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर हो रही हिंसा और बलात्कार को लेकर चिंता जताते हुए सूबे की सरकार से मांग किया, दिल्ली सरकार के तर्ज पर बिहार में भी "एंटी स्टॉकिंग बिल" कानून बनाया जाए। दिल्ली विधानसभा में पारित "एंटी स्टॉकिंग बिल" में नाबालिग से रेप के मामले में मौत की सज़ा का प्रावधान करने का प्रस्ताव पास किया गया है और इसके साथ ही महिलाओं का बदनीयति के साथ पीछा करने के अपराध को ग़ैर-ज़मानती बनाने और इसमें कड़ी सज़ा का प्रावधान करने का प्रस्ताव पास किया गया है । बिल के दायरे में महिलाओं का पीछा करना, उन्हें मैसेज, व्हाट्सएप्प या ईमेल के जरिये परेशान करना शामिल हैं।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा,महिला सुरक्षा के मामले में बिहार की स्थिति सबसे खराब है. रोहतास के करहगर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. रोहतास की घटना कोई नई घटना नही है, हर दिन बिहार के अखवार के किसी न किसी पेज के कोने में नाबालिक बच्चियों, महिलाओं के साथ होने वाली बलात्कार, हिंसा की घटनाओं का जिक्र होता हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में देश भर में बलात्कार के 28,947 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमे बिहार भी अच्छूता नही हैं. बिहार के अपराधियों में कानून का भय खत्म होता दिख रहा हैं। बिहार सरकार, बलात्कार जैसी जघन्य अपराध के मुकदमे में स्पीडी ट्रायल कराकर अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाये।