Friday, 21 December 2018

बिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है : अमर यादव

पटना। सूबे में बढ़ते अपराध, युवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफ, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन, पटना के गाँधी मैदान,कारगिल चौक, पर शुक्रवार को किया.  आम आदमी पार्टी, युवा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मेहता एवं सुयश कुमार ज्योति ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, बिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है, उनके अंदर कानून का डर विल्कुल खत्म है. व्यपारियों में डर का माहौल है. डबल इंजन से चलने वाली सूबे की सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है. उन्होंने कहा, बिहार सरकार, अपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तार करें और उन्हें सख्त से सख्त सजा दें,अन्यथा बिहार के युवा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगी.

अमर यादव, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी, बिहार
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने कहा, बिहार में दिन प्रति दिन कुछ ना कुछ घटना रोज घट रही है, बिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है, शासन और प्रशासन कहाँ है. हाजीपुर में बीच सड़क पे भाजपा से जुड़े युवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या दिन दहाड़े AK-47 से कर दी गई. आखिर, नीतीश-मोदी की सरकार क्या कर रही है. उन्होंने कहा की सुशील मोदी अपराधियों के ऊपर करवाई करने की जगह उनसे हाथ जोड़ कर अपराधियों से शांत रहने की अपील करते है, और बोलते है कि, आप लोग पितृ पक्ष के 15 दिन शांत रहे. अमर यादव ने, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, से पूछा, 'क्या आपने अपराधियों को पितृ पक्ष तक ही शांत रहने के लिए बोले थे ? सुशील मोदी, आज पुनः अपराधियों से फिर अपील क्यों नही करते, अपराधियों से क्यों नही कहते, साल के अंतिम हफ्ते में भी वारदात न करें. उन्होंने कहा, सरकार के नाकारापन के कारण अपराधियों ने बिहार के एक नौजवान युवा उद्यमी गुंजन खेमका,  की जान AK-47 से छल्लनी कर लेली गई. सुशील मोदी, आप बताएं, गुंजन के हत्यारों को सजा दिलाएंगे या उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े हों जाएंगे.

बबलू प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी, बिहार 
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा, भाजपा, जदयू को व्यपारियों से सिर्फ मोटा चंदा चाहिए, लेकिन उनकी सुरक्षा नही करनी है. खेमका के दोस्त की माने तो गुंजन खेमका पर पहले भी हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने गाँधी मैदान थाने में दर्ज कराई थी.  बबलू ने पटना पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, पटना पुलिस गुंजन की शिकायत पर कार्यवाई की होती, उन्हें समय पर सुरक्षा दी होती तो शायद आज गुंजन जीवित होते. पटना पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है. इस लापरवाही के खिलाफ दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. आज पुरे बिहार की पुलिस शराब की बोतल खोजने में व्यस्त है और अपराधी बेखौप सड़को पर एके 47 जैसे घातक हथियारों के साथ घूम रहा है. बिहार में न तो व्यपारी सुरक्षित है नाही जनता. अब यहां कोई भी सुरक्षित नही है. राज्य की जनता का फिक्र ना तो सत्ताधारी पार्टी को है, ना ही विपक्षी पार्टी को, सभी के सभी अपनी गोटी लाल करने में लगें हैं.
मौके पर आदि मेहता, सुयश कुमार ज्योति, मो० चाँद, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार,कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, राहुल कुमार, लोकेश सिंह, रविभूषण, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment