Showing posts with label Sanjay Singh AAP. Show all posts
Showing posts with label Sanjay Singh AAP. Show all posts

Tuesday, 15 January 2019

काशी कोरिडोर के नाम पर कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने के लिए हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है भाजपा : संजय सिंह

भाजपा काशी कोरिडोर के नाम पर धर्म नगरी कशी को उजाड़ने का काम कर रही है।  भाजपा ने काशी में बना गणेश मंदिर, शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और अन्य कई सैकड़ों प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ पांच हज़ार साल पुराना भारत माता मंदिर भी तुड़वाया।  हिंदुत्व के नाम पर जनता से वोट मांगने वाली भाजपा हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने देश की जनता से बोला झूठ, कहा कोई मंदिर नहीं तोड़े गए हैं।  चुनाव से पहले मोदी जी ने कहा था कि मुझे गंगा माँ ने बुलाया है, और अब जब काशी में हिन्दुओं के मंदिरों को तोडा जा रहा है तो मोदी जी के मूंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। 
नई दिल्ली, 15 जनवररी।  मंगलवार, एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए आप राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि काशी जो धर्म की नगरी के तौर पर जानी जाती है, भाजपा उसे नष्ट करने का काम कर रही है।  काशी कोरिडोर और विकास के नाम पर भाजपा काशी की पहचान को मिटाने में लगी हुई है।  हजारों साल पुराने शिव मंदिर, गणेश मंदिर, राधा कृष्ण और अन्य सैकड़ों मंदिर भाजपा ने काशी के अंदर तोड़ दिए हैं।  
संजय सिंह ने कहा की स्थानीय जनता भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस मंदिर तोड़ो अभियान का पुरजोर विरोध कर रही है।  एक सांसद होने के नाते, जनता की आवाज़ को सड़क और संसद में उठाना मेरा कर्तव्य है।  इसी के मद्देनजर मैंने प्रधानमंत्री जी को, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर मंदिर तोड़ने की कार्यवाही रोकने का अनुरोध किया।  केवल मैंने ही नहीं बल्कि काशी के कई बड़े बड़े महंतो, आचार्यों और वहां के कई स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर इस कार्यवाही को रोकने की प्रार्थना की है।  यह बड़े ही दुःख की बात है कि केवल कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने के लिए, भाजपा काशी और देश के 100 करोड़ हिन्दुओं की भावनाओं को ताक पर रखकर लगातार मंदिरों को तुडवाने का काम कर रही है।  
मैंने इन मंदिरों को तोड़ने के विरोध में और तोड़े गए मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए 2 दिन की एक यात्रा निकाली थी।  मैंने जिस जिस जनपद से यात्रा निकाली थी, वहां के प्रशासन को पहले से ही सुचित किया था।  मैंने अयोध्या प्रशासन को, सुल्तानपुर प्रशासन को, जोनपुर प्रशासन को और वाराणसी प्रशासन को भी इसकी सूचना दी।  यह बड़े ही दुःख की बात है कि हमारी इस मांग पर सुनवाई करने और मंदिरों को तोड़ने की कार्यवाही को रुकवाने की बजाए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मेरे, और मेरे 6 साथियों के खिलाफ नामजद तथा 200-250 अज्ञात लोगो के खिलाफ एफ़आईआर दिर्ज़ करा दी।  
संजय सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने एक सप्ताह के अन्दर इस फर्जी मुक़दमे को वापस नहीं लिया, और मंदिरों को तुडवाने का काम नहीं रोका, और टूटे हुए मंदिरों के पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं किया तो 23 जनवरी 2019, शुभाष चन्द्र बोस की जयंती वाले दिन मै अपने उन सभी 200-250 साथियों के साथ गाँधी प्रतिमा के पास अयोध्या में धरना प्रदर्शन करूँगा।  योगी जी में हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार करके जेल में डाले, ये बंदर घुडकी देना बंद करे, हम इस एफ़आईआर से डरने वाले नहीं हैं।  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घैरते हुए संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी वाराणसी से सांसद हैं।  जब मोदी जी ने चुनाव लड़ा था तो बड़े शान से कहा था कि मुझे गंगा माँ ने बुलाया है।  बड़े ही शर्म की बात है, आज जब भाजपा द्वारा ही काशी में मंदिरों को तोडा जा रहा है तो प्रधानमंत्री जी के मूंह से एक शब्द नहीं निकल रहा।  ये लोग ढोंगी हैं, इनको धर्म से, हिन्दुओं से कुछ लेना देना नहीं है।  ये केवल और केवल वोट की राजनीती करते हैं।  वोट के लिए ये मंदिर को भी तुडवा सकते हैं और मस्जिद को भी तुडवा सकते हैं। अगर मंदिरों को तोड़ने की कार्यवाही नहीं रोकी गई तो फरवरी माह में पुरे उत्तर प्रदेश में एक यात्रा के माध्यम से भाजपा के अधर्मी चेहरे को जनता के सामने बेनकाब करूँगा।

Friday, 21 December 2018

राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का दोगला चेहरा आया जनता के सामने, काशी में योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ के सैकड़ों मंदिर तुड़वाए : संजय सिंह


संजय सिंह, राज्यसभा सांसद 
नई दिल्ली, शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से भगवन भोले की नगरी कशी में, भाजपा द्वारा प्राचीन मंदिरों को तोड़ने का काम चल रहा है। मैंने 27 मार्च को प्रधानमंत्री को इसके बारे में पत्र लिखकर परिस्थितियों से अवगत कराया था, और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मेरे पत्र का न तो कोई जवाब ही दिया, और न ही इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही ही की।
मैंने माननीय प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से पूछा था कि, आपकी पार्टी भगवान राम, और भगवन शिव के भक्त होने का दम भरती है, और आप ही के संसदीय क्षेत्र में भगवन शिव के प्राचीन मंदिरों को तोडा जा रहा है। आप तत्काल प्रभाव से इसमें हस्तक्षेप कीजिए, और योगी सरकार के इस धर्म विरोधी कार्य को रुकवाइए। साथ ही साथ हमने उत्तर प्रदेश सरकार से भी इस कार्य को रुकवाने के लिए भरपूर प्रयास किए। परन्तु किसी ने भी कोई रूचि नहीं दिखाई। अयोध्या में राम लला हम आएँगे, मंदिर वही बनाएंगे, का नारा देने वाली भाजपा का काशी में नारा बदल गया है। काशी में भाजपा का नारा है भोले बाबा हम आएँगे, सारे मंदिर तुडवाएंगे।
संजय सिंह ने बताया की 16 दिसम्बर को काशी के स्थानीय लोगो ने इसके खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर पता चला की सैकड़ों की संख्या में मंदिरों को तोडा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान घटना से जुड़े फोटो और विडिओ दिखाते हुए संजय सिंह ने कहा कि काशी में इसके विरुद्ध एक आन्दोलन चला रहे स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद जी ने बताया की बड़ी संख्या में शिव लिंगो को तोड़कर पुलिस थाने में रखा गया। 
बड़ी ही दुःख की बात है की हिन्दुओं की ठेकेदार बनने वाली भाजपा ही भगवान् शिव के मंदिर तुडवा रही है। संजय सिंह ने बताया की जब हमारे आवाज़ उठाने के बाद ये मामले मीडिया के संज्ञान में आया तो, उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने यहाँ तक कह दिया कि जो लोग भी मंदिर तोड़ने के इस कार्य का विरोध करेंगे उनके खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज कर लिया जाएगा। मीडिया के माध्यम से संजय सिंह ने कहा कि योगी जी कल की जगह आज रासुका लगा दीजिए, लेकिन भाजपा काशी में जो ये हिन्दुओं के मंदिर तोड़ने का काम कर रही है, ये सच्चाई अब इस देश का हर हिन्दू जानकार रहेगा। पुरे देश की जनता तक हम ये खबर पहुंचा कर रहेंगे। 
ये सरकार ढोंगियों की सरकार है, छद्म राष्ट्रवादियों की सरकार है, हिन्दू विरोधियों की सरकार है। भाजपा सरकार ने न केवल काशी में बल्कि अब अयोध्या में भी 176 मंदिरों और घरों को तोड़ने का नोटिस ज़ारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में जो योगी जी की सरकार चल रही है, वो अब ढोंगी सरकार बनती नज़र आ रही है। ये धर्म की आड़ में अपने गुनाहों को छुपाने के काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में आज बहुत बुरी स्तिथि हो गई है। आगरा में दिन-दहाड़े 15 साल की एक नाबालिग बच्ची को ज़ला कर मार दिया जाता है, गोरखपुर के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 60 मासूम बच्चों की मौत हो जाती है, किसान के क़र्ज़ माफ़ी के नाम पर 2 रूपए, 5 रूपए का क़र्ज़ माफ कर किसान की मजबूरी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, पीने का पानी लोगो को मुहैया नहीं, स्वास्थ्य की सेवाएं मुहैया नहीं, माता बहनों को सुरक्षा मुहैया नहीं, और अपनी सारी नाकामियों को छुपाने के लिए योगी सरकार धर्म का सहारा लेती है, राम के नाम का सहारा लेती है। 
हिंदुस्तान के तीन राज्यों ने तो भाजपा को जवाब दे दिया, जो राजनीती में निजी फायदे के लिए हनुमान की जाती ढूंढ रहे थे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। अब उत्तर प्रदेश की बरी है, उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा, कि ये धर्मं की राजनीती करने वाले नकली हिन्दू हैं, इनका न राम से कोई लेना-देना है और न ही राम के अनुयाइयों से कोई लेना-देना है। 
संजय सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मेने देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से भी इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही अफ़सोस की बात है कि देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री ने सिरे से इन बातो को नकार दिया। उन्होंने कहा कि देश में इस प्रकार की कोई मंदिर तोड़ने की घटनाएं नहीं हो रही हैं। अब तो अख़बारों में भी खबरे आने लगी है, ये फोटो, ये विडियो और वहां के स्थानीय लोगो का विरोध प्रदर्शन, स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद का बयान ये सब इस बात का सबूत है की देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री झूठ बोल रहे थे, और काशी में लगातार मंदिरों को तोड़ने की कार्यवाही चल रही है। अब मंत्री महेश शर्मा जी को इसपर जवाब देना होगा। 
काशी में हर वर्ष लाखों की संख्या में देश विदेशों से लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। काशी में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। भाजपा अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए, विश्नाथ कोरिडोर के नाम काशी से प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है, और वहां के स्थानीय लोगो के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। भाजपा की मानसिकता इतनी तुच्छ हो गई है कि व्यापार के लिए, अपने कुछ मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए काशी में भोले बाबा के प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है। 
संजय सिंह ने कहा कि कशी के मंदिर को तोड़ने से रोकने के लिए, मैं संसद के इसी सत्र में एक बिल लेकर आऊंगा, और आम आदमी पार्टी पुरे उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी, रैलियां निकलेगी, हर जिले में प्रेस वार्ता करेगी, मंदिरों को टूटने से रोकने के हर संभव प्रयास करेगी, और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने इस दोगली भाजपा को बेनकाब करने का काम करेगी।

Friday, 23 March 2018

सत्य और न्याय की सदैव जीत होती हैं : बबलू प्रकाश

 पटना 23 मार्च, आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने ,लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली के 20 विधायको को आयोग्य ठहराए गए आदेश को, दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा रद्द किये जाने पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, सत्य और न्याय की सदैव जीत होती हैं, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के जनता के साथ न्याय किया हैं, दिल्ली के लोगो द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को गलत तरीके से बर्खास्त किया गया था, लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी का अधिकार हैं, मगर लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने विधायकों का पक्ष सुनना भी जरुरी नहीं समझा था, दिल्ली के विधायको ने एक रूपये भी वेतनमद में नहीं लिया था, विधायको की गवाही भी नहीं हुई थी, चुनाव आयोग ने पुरे मामले में मेरिट के आधार पर सुनवाई नहीं किया |
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कहा की चुनाव आयोग ने मौखिक सुनवाई के नियमो का ख्याल नहीं रखा हैं, आप के 20 विधायकों को अपनी बात कहने का मौका देना चाहिए था |
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी, बिहार के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ी गई सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर बधाई दिया, बधाई देने वालो में केन्द्रीय प्रवेक्ष्क अमित सिंह, राज्य प्रवक्ता अमर यादव,राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रदीप सिंह, कार्यालय सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम,पटना जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, धनंजय सिन्हा,सिवाईएसएस अध्यक्ष हिमांशु कुमार, महिला शक्ति उमा दफ़्तुआर, कुम्हरार विधान सभा अध्यक्ष मुश्ताक राहत, सचिव सुयेश कुमार ज्योति, छात्र नेता जय पासवान, निशांत तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी,पटना ऐयशा हुसैन, कोषाध्यक्ष पटना विश्वास कुमार, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, रूपम झा, प्रेम रंजन यादव, योगेन्द्र चौधरी, अजय ठाकुर, सौरभ शर्मा, रमेश राजक, राजकुमार यादव,अर्पणा मिश्रा, कुमारी शशिबाला आदि ने बधाई दिया |

Thursday, 2 February 2017

मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों की एक बार फिर उपेक्षा की है: आप


पटना- 3 फरवरी 17,  आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने आम बज़ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों की एक बार फिर उपेक्षा की है | देश में किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। किसानों भाइयों को इस बजट से काफी उम्मीदें थी । लेकिन बिहार सहित पुरे देश का किसान एक बार फिर अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।
बजट में आर्थिक सुधारों की बात कही गयी है जिससे किसानों को लाभ नहीं नुकसान होने की ज्यादा सम्भावना है। किसी भी उधोग को संकट के समय तमाम बेल आउट पॅकेज दिए जाते है।किसानो को भी उम्मीद थी कि किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा। लेकिन इस बजट में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया।
2017- 18 बजट पूर्णतया किसान विरोधी है:-
किसानों की फसलो का उचित लाभकारी मूल्य व् खरीद की गारंटी का बज़ट में कोई प्रावधान नहीं हैं |
देश में किसानो की आत्महत्या बढ़ रही है, उसे रोकने व् पीड़ित परिवारों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है|
किसानो की आमंदनी सुनिश्चित कैसे हो, इसका भी बज़ट में कोई प्रावधान नहीं दिया गया है|
फसलो की गिरती कीमतों को रोकने का कोई प्रावधान नहीं।
किसानों को ब्याज मुक्त क़र्ज़ व् दीर्घकालिक अवधि किये जाने का कोई प्रावधान नहीं |
खेती की बढ़ती लागत व् कम होती आमंदनी के अंतर को समाप्त करने का भी कोई प्रावधान नहीं।
फसल बीमा योजना में किसान के लिए सिर्फ छलावा हैं ।
आपदा के समय किसानों की फसलो की क्षतिपूर्ति किये जाने हेतु कोई कोष की स्थापना नहीं।


यह बजट पूर्णतया किसान विरोधी है। इससे कृषि व् किसान की बेहतरी की कोई उम्मीद नहीं है। इससे देश में किसानों पर क़र्ज़ का भार बढ़ेगा और किसान आत्महत्याओ में व्रद्धि होगी।

बबलू कुमार प्रकाश
आम आदमी पार्टी,बिहार