Showing posts with label Arvind Kejriwal. Show all posts
Showing posts with label Arvind Kejriwal. Show all posts

Monday, 14 January 2019

हरियाणा में प्रति गाय रोजाना 40 पैसे दिया जाता है जबकि दिल्ली में रोजाना प्रति गाय 40 रुपये दिया जाता है : केजरीवाल

रोहतक। "मैं खट्टर सरकार से अनुरोध करता हूँ कि दिल्ली सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए वह भी प्रति गाय रोजाना कम से कम 40 रुपये देना शुरू करें। ताकि गायों का कुछ भला हो सके। यहां गौशालाओं में सारा सहयोग समाज की तरफ से, जनता की तरफ से होता है। सरकार की तरफ से ना के बराबर का सहयोग है।" रोहतक के गांव मोखरा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कहीं।  उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू समाज में गाय की बहुत मान्यता है। गायों की सेवा की बहुत मान्यता है। हमारे घर में पहली रोटी गाय के लिए निकलती है। गाय की सेवा करनी चाहिए। लेकिन गाय के नाम पर वोट मांगना ठीक नहीं है। गाय के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी गायों के नाम पर वोट मांगती है।

मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूँ कि गाय के नाम पर वोट मांगते हो, तो गाय के लिए चारे कम से कम चारे का तो इंतजाम कर दो। हरियाणा में प्रति गाय रोजाना 40 पैसे दिया जाता है जबकि दिल्ली में रोजाना प्रति गाय 40 रुपये दिया जाता है। 
केजरीवाल ने कहा, "मैं अपनों के बीच आया हूँ। मैं सिवानी में पैदा हुआ। हिसार में पढ़ा। इस पवित्र जगह पर बुलाकर आप सबने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए बहुत आभारी हूँ।"

केजरीवाल ने कहा, " आम आदमी पार्टी आजादी की दूसरी लड़ाई है। आम आदमी पार्टी क्रांति का दूसरा नाम है। आम आदमी पार्टी आंदोलन का नाम है। आम आदमी पार्टी, अन्ना आंदोलन से निकली हुई है। हमें आजादी के दीवानों के अधूरी सपने को पूरा करना है।"  दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, "आप सबने ये सुना होगा कि केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। दिल्ली में अब सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट से बेहतर आने लगे हैं। प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर लोग सरकारी स्कूलों में एडमिशन करवा रहे हैं। हमने पिछले चार साल से प्राइवेट स्कूलों की नहीं बढ़ने दी। दिल्ली के अस्पतालों को शानदार कर दिया। लेकिन हमारा एक काम आप सबको पता नहीं होगा कि हमने दिल्ली की गौशालाएं भी ठीक कर दी हैं। दिल्ली की बवाना गौशाला को बेस्ट गौशाला का अवार्ड भी मिल चुका है। आप सब जब दिल्ली आओ तो हमारे स्कूल- अस्पताल के साथ-साथ हमारी गौशाला भी देखो।"

Thursday, 2 February 2017

छोटे-मध्यम व्यापारियों को ख़त्म करना चाहती है केंद्र सरकार : आप

पटना, 2 फ़रवरी : केन्द्र सरकार का यह बजट उतना ही झूठा और नकली है जितना कि मोदी जी का 15-15 लाख रुपये देने का वादा. ग़रीब मजदूर, किसानों और आदिवासियों के उत्थान पर सोचने के लिए सरकार के पास मिनट भर का भी वक्त नहीं है. अगर ऐसा ही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जनता संसद के बाहर की सड़कों पर केन्द्र सरकार के समानान्तर अपना बजट खुद पेश करेगी. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने कहा.

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से परेशानियों के समय में भी सब्र का परिचय देने वाले किसान-मजदूर, छोटे और मध्यम व्यवसायी यह आस लगाए बैठे थे कि सरकार ने जो कालाधन वसूला है उसका कुछ-न-कुछ अंश आम जनता के बीच बँटेगा. पर सरकार ने बजट में सिर्फ़ झूठे आँकड़े और खोखले वादे पेश किए. 

उन्होंने कहा कि किसान बैंक कर्ज़ के दवाब में आत्महत्या कर रहे हैं, पर सरकार ने उसमें रत्ती भर भी रहम नहीं दिखाई. फसल बीमा के नाम पर प्राइवेट कम्पनियों को लाभ पहुँचाने साजिश रची गई है. लम्बे अरसे से मनरेगा और अनुसूचित जातियों के लिए आवंटित पैसों में खुलकर लूट चल रही है जिसे रोकने के लिए सरकार कहीं से भी तत्पर नहीं दिखी. उल्टे उन फंडों को बढ़ाकर सरकार कागज़ी तालाबों की संख्या बढ़ाकर नेता-अफसरों की जेबें भरना चाहती है. 

सरकार छोटे एवं मध्यम दुकानदारों और व्यापारियों को ख़त्म करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है, और उन्हें अम्बानी-अडानी जैसे 10-15 उद्योगपतियों का फ्रेंचाईजी बनने के लिए बाध्य करना चाहती है ताकि उन सबके मेहनत के लाभ का अंश बैठे-बिठाए बड़े उद्योगपतियों को मिलता रहे.

भारतीय शिक्षा के धर्मनिरपेक्ष और वैश्विक चेहरे को मिटाने और नकली हिंदुत्व को थोपने के लिए सरकार एक-एक कर सारे शैक्षणिक संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हवाले करते जा रही है. रेलवे में सरकार के पास गिनाने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं था. दिव्यांगों को खेलों में बढ़ावा देने वाली राशि में 99.75% की कटौती कर ली गई है.

राजनीतिक चंदे के मामले में सुधार का दिखावा किया जा रहा है, जबकि हाथ घुमाकर नाक छूने का विकल्प खुला छोड़ दिया गया है. हाँ, यह ज़रूर है कि इस मामले में सरकार ने 'लापरवाह चोरी' की जगह 'स्मार्ट चोरी' के युग को प्रारम्भ कर दिया है. राजनीतिक दलों के चंदों को डिजिटल, कैशलेस और ट्रांसपैरेंट करने की जगह सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े ग़रीब मजदूर-किसान और आदिवासियों पर डिजिटल सिस्टम थोपकर उन्हें ठगने का नया रास्ता ईजाद कर रही है.                              
आदरसहित                                                                                     
बबलू कुमार प्रकाश,
प्रदेश मीडिया प्रभारी “आप” बिहार
Mob. 9308305339

मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों की एक बार फिर उपेक्षा की है: आप


पटना- 3 फरवरी 17,  आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने आम बज़ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों की एक बार फिर उपेक्षा की है | देश में किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। किसानों भाइयों को इस बजट से काफी उम्मीदें थी । लेकिन बिहार सहित पुरे देश का किसान एक बार फिर अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।
बजट में आर्थिक सुधारों की बात कही गयी है जिससे किसानों को लाभ नहीं नुकसान होने की ज्यादा सम्भावना है। किसी भी उधोग को संकट के समय तमाम बेल आउट पॅकेज दिए जाते है।किसानो को भी उम्मीद थी कि किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा। लेकिन इस बजट में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया।
2017- 18 बजट पूर्णतया किसान विरोधी है:-
किसानों की फसलो का उचित लाभकारी मूल्य व् खरीद की गारंटी का बज़ट में कोई प्रावधान नहीं हैं |
देश में किसानो की आत्महत्या बढ़ रही है, उसे रोकने व् पीड़ित परिवारों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है|
किसानो की आमंदनी सुनिश्चित कैसे हो, इसका भी बज़ट में कोई प्रावधान नहीं दिया गया है|
फसलो की गिरती कीमतों को रोकने का कोई प्रावधान नहीं।
किसानों को ब्याज मुक्त क़र्ज़ व् दीर्घकालिक अवधि किये जाने का कोई प्रावधान नहीं |
खेती की बढ़ती लागत व् कम होती आमंदनी के अंतर को समाप्त करने का भी कोई प्रावधान नहीं।
फसल बीमा योजना में किसान के लिए सिर्फ छलावा हैं ।
आपदा के समय किसानों की फसलो की क्षतिपूर्ति किये जाने हेतु कोई कोष की स्थापना नहीं।


यह बजट पूर्णतया किसान विरोधी है। इससे कृषि व् किसान की बेहतरी की कोई उम्मीद नहीं है। इससे देश में किसानों पर क़र्ज़ का भार बढ़ेगा और किसान आत्महत्याओ में व्रद्धि होगी।

बबलू कुमार प्रकाश
आम आदमी पार्टी,बिहार