Friday, 21 December 2018

बिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है : अमर यादव

पटना। सूबे में बढ़ते अपराधयुवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहनपटना के गाँधी मैदान,कारगिल चौकपर शुक्रवार को किया.  आम आदमी पार्टीयुवा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मेहता एवं सुयश कुमार ज्योति ने संयुक्त बयान जारी कर कहाबिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा हैउनके अंदर कानून का डर विल्कुल खत्म है. व्यपारियों में डर का माहौल है. डबल इंजन से चलने वाली सूबे की सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है. उन्होंने कहाबिहार सरकारअपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तार करें और उन्हें सख्त से सख्त सजा दें,अन्यथा बिहार के युवा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगी.

अमर यादव, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी, बिहार
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने कहाबिहार में दिन प्रति दिन कुछ ना कुछ घटना रोज घट रही हैबिहार में अपराधी मस्त है, नीतीश-मोदी पस्त है, शासन और प्रशासन कहाँ है. हाजीपुर में बीच सड़क पे भाजपा से जुड़े युवा उद्यमी गुंजन खेमका की हत्या दिन दहाड़े AK-47 से कर दी गई. आखिरनीतीश-मोदी की सरकार क्या कर रही है. उन्होंने कहा की सुशील मोदी अपराधियों के ऊपर करवाई करने की जगह उनसे हाथ जोड़ कर अपराधियों से शांत रहने की अपील करते हैऔर बोलते है किआप लोग पितृ पक्ष के 15 दिन शांत रहे. अमर यादव नेडिप्टी सीएम सुशील मोदीसे पूछा, 'क्या आपने अपराधियों को पितृ पक्ष तक ही शांत रहने के लिए बोले थे सुशील मोदीआज पुनः अपराधियों से फिर अपील क्यों नही करतेअपराधियों से क्यों नही कहतेसाल के अंतिम हफ्ते में भी वारदात न करें. उन्होंने कहासरकार के नाकारापन के कारण अपराधियों ने बिहार के एक नौजवान युवा उद्यमी गुंजन खेमका,  की जान AK-47 से छल्लनी कर लेली गई. सुशील मोदी, आप बताएं, गुंजन के हत्यारों को सजा दिलाएंगे या उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े हों जाएंगे.

बबलू प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी, बिहार 
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहाभाजपाजदयू को व्यपारियों से सिर्फ मोटा चंदा चाहिएलेकिन उनकी सुरक्षा नही करनी है. खेमका के दोस्त की माने तो गुंजन खेमका पर पहले भी हमला करने की कोशिश हुई थीजिसकी शिकायत उन्होंने गाँधी मैदान थाने में दर्ज कराई थी.  बबलू ने पटना पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहापटना पुलिस गुंजन की शिकायत पर कार्यवाई की होतीउन्हें समय पर सुरक्षा दी होती तो शायद आज गुंजन जीवित होते. पटना पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है. इस लापरवाही के खिलाफ दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. आज पुरे बिहार की पुलिस शराब की बोतल खोजने में व्यस्त है और अपराधी बेखौप सड़को पर एके 47 जैसे घातक हथियारों के साथ घूम रहा है. बिहार में न तो व्यपारी सुरक्षित है नाही जनता. अब यहां कोई भी सुरक्षित नही है. राज्य की जनता का फिक्र ना तो सत्ताधारी पार्टी को हैना ही विपक्षी पार्टी कोसभी के सभी अपनी गोटी लाल करने में लगें हैं.
मौके पर आदि मेहता, सुयश कुमार ज्योति, मो० चाँद, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार,कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, राहुल कुमार, लोकेश सिंह, रविभूषण, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।

राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का दोगला चेहरा आया जनता के सामने, काशी में योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ के सैकड़ों मंदिर तुड़वाए : संजय सिंह


संजय सिंह, राज्यसभा सांसद 
नई दिल्ली, शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से भगवन भोले की नगरी कशी में, भाजपा द्वारा प्राचीन मंदिरों को तोड़ने का काम चल रहा है। मैंने 27 मार्च को प्रधानमंत्री को इसके बारे में पत्र लिखकर परिस्थितियों से अवगत कराया था, और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मेरे पत्र का न तो कोई जवाब ही दिया, और न ही इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही ही की।
मैंने माननीय प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से पूछा था कि, आपकी पार्टी भगवान राम, और भगवन शिव के भक्त होने का दम भरती है, और आप ही के संसदीय क्षेत्र में भगवन शिव के प्राचीन मंदिरों को तोडा जा रहा है। आप तत्काल प्रभाव से इसमें हस्तक्षेप कीजिए, और योगी सरकार के इस धर्म विरोधी कार्य को रुकवाइए। साथ ही साथ हमने उत्तर प्रदेश सरकार से भी इस कार्य को रुकवाने के लिए भरपूर प्रयास किए। परन्तु किसी ने भी कोई रूचि नहीं दिखाई। अयोध्या में राम लला हम आएँगे, मंदिर वही बनाएंगे, का नारा देने वाली भाजपा का काशी में नारा बदल गया है। काशी में भाजपा का नारा है भोले बाबा हम आएँगे, सारे मंदिर तुडवाएंगे।
संजय सिंह ने बताया की 16 दिसम्बर को काशी के स्थानीय लोगो ने इसके खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर पता चला की सैकड़ों की संख्या में मंदिरों को तोडा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान घटना से जुड़े फोटो और विडिओ दिखाते हुए संजय सिंह ने कहा कि काशी में इसके विरुद्ध एक आन्दोलन चला रहे स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद जी ने बताया की बड़ी संख्या में शिव लिंगो को तोड़कर पुलिस थाने में रखा गया। 
बड़ी ही दुःख की बात है की हिन्दुओं की ठेकेदार बनने वाली भाजपा ही भगवान् शिव के मंदिर तुडवा रही है। संजय सिंह ने बताया की जब हमारे आवाज़ उठाने के बाद ये मामले मीडिया के संज्ञान में आया तो, उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने यहाँ तक कह दिया कि जो लोग भी मंदिर तोड़ने के इस कार्य का विरोध करेंगे उनके खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज कर लिया जाएगा। मीडिया के माध्यम से संजय सिंह ने कहा कि योगी जी कल की जगह आज रासुका लगा दीजिए, लेकिन भाजपा काशी में जो ये हिन्दुओं के मंदिर तोड़ने का काम कर रही है, ये सच्चाई अब इस देश का हर हिन्दू जानकार रहेगा। पुरे देश की जनता तक हम ये खबर पहुंचा कर रहेंगे। 
ये सरकार ढोंगियों की सरकार है, छद्म राष्ट्रवादियों की सरकार है, हिन्दू विरोधियों की सरकार है। भाजपा सरकार ने न केवल काशी में बल्कि अब अयोध्या में भी 176 मंदिरों और घरों को तोड़ने का नोटिस ज़ारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में जो योगी जी की सरकार चल रही है, वो अब ढोंगी सरकार बनती नज़र आ रही है। ये धर्म की आड़ में अपने गुनाहों को छुपाने के काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में आज बहुत बुरी स्तिथि हो गई है। आगरा में दिन-दहाड़े 15 साल की एक नाबालिग बच्ची को ज़ला कर मार दिया जाता है, गोरखपुर के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 60 मासूम बच्चों की मौत हो जाती है, किसान के क़र्ज़ माफ़ी के नाम पर 2 रूपए, 5 रूपए का क़र्ज़ माफ कर किसान की मजबूरी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, पीने का पानी लोगो को मुहैया नहीं, स्वास्थ्य की सेवाएं मुहैया नहीं, माता बहनों को सुरक्षा मुहैया नहीं, और अपनी सारी नाकामियों को छुपाने के लिए योगी सरकार धर्म का सहारा लेती है, राम के नाम का सहारा लेती है। 
हिंदुस्तान के तीन राज्यों ने तो भाजपा को जवाब दे दिया, जो राजनीती में निजी फायदे के लिए हनुमान की जाती ढूंढ रहे थे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। अब उत्तर प्रदेश की बरी है, उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा, कि ये धर्मं की राजनीती करने वाले नकली हिन्दू हैं, इनका न राम से कोई लेना-देना है और न ही राम के अनुयाइयों से कोई लेना-देना है। 
संजय सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मेने देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से भी इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही अफ़सोस की बात है कि देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री ने सिरे से इन बातो को नकार दिया। उन्होंने कहा कि देश में इस प्रकार की कोई मंदिर तोड़ने की घटनाएं नहीं हो रही हैं। अब तो अख़बारों में भी खबरे आने लगी है, ये फोटो, ये विडियो और वहां के स्थानीय लोगो का विरोध प्रदर्शन, स्वामी अव्मुक्तेश्वरानंद का बयान ये सब इस बात का सबूत है की देश के धर्म एवं संस्कृति मंत्री झूठ बोल रहे थे, और काशी में लगातार मंदिरों को तोड़ने की कार्यवाही चल रही है। अब मंत्री महेश शर्मा जी को इसपर जवाब देना होगा। 
काशी में हर वर्ष लाखों की संख्या में देश विदेशों से लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। काशी में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। भाजपा अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए, विश्नाथ कोरिडोर के नाम काशी से प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है, और वहां के स्थानीय लोगो के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। भाजपा की मानसिकता इतनी तुच्छ हो गई है कि व्यापार के लिए, अपने कुछ मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए काशी में भोले बाबा के प्राचीन मंदिरों को तुडवा रही है। 
संजय सिंह ने कहा कि कशी के मंदिर को तोड़ने से रोकने के लिए, मैं संसद के इसी सत्र में एक बिल लेकर आऊंगा, और आम आदमी पार्टी पुरे उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी, रैलियां निकलेगी, हर जिले में प्रेस वार्ता करेगी, मंदिरों को टूटने से रोकने के हर संभव प्रयास करेगी, और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने इस दोगली भाजपा को बेनकाब करने का काम करेगी।

Thursday, 12 April 2018

बिहार में भी लाया जाये "एंटी स्टॉकिंग बिल" नाबालिक से रेप केस मिले मौत की सजा !

रीना श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी,बिहार 
पटना 12 अप्रैल 2018, आम आदमी पार्टी बिहार के राज्य प्रवक्ता श्रीमति रीना श्रीवास्तव, ने बिहार में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर हो रही हिंसा और बलात्कार को लेकर चिंता जताते हुए सूबे की सरकार से मांग किया, दिल्ली सरकार के तर्ज पर बिहार में भी "एंटी स्टॉकिंग बिल" कानून बनाया जाए। दिल्ली विधानसभा में पारित "एंटी स्टॉकिंग बिल" में नाबालिग से रेप के मामले में मौत की सज़ा का प्रावधान करने का प्रस्ताव पास किया गया है और इसके साथ ही महिलाओं का बदनीयति के साथ पीछा करने के अपराध को ग़ैर-ज़मानती बनाने और इसमें कड़ी सज़ा का प्रावधान करने का प्रस्ताव पास किया गया है । बिल के दायरे में महिलाओं का पीछा करना, उन्हें मैसेज, व्हाट्सएप्प या ईमेल के जरिये परेशान करना शामिल हैं।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा,महिला सुरक्षा के मामले में बिहार की स्थिति सबसे खराब है. रोहतास के करहगर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. रोहतास की घटना कोई नई घटना नही है, हर दिन बिहार के अखवार के किसी न किसी पेज के कोने में नाबालिक बच्चियों, महिलाओं के साथ होने वाली बलात्कार, हिंसा की घटनाओं का जिक्र होता हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में देश भर में बलात्कार के 28,947 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमे बिहार भी अच्छूता नही हैं. बिहार के अपराधियों में कानून का भय खत्म होता दिख रहा हैं। बिहार सरकार, बलात्कार जैसी जघन्य अपराध के मुकदमे में स्पीडी ट्रायल कराकर अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाये।

Friday, 23 March 2018

सत्य और न्याय की सदैव जीत होती हैं : बबलू प्रकाश

 पटना 23 मार्च, आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने ,लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली के 20 विधायको को आयोग्य ठहराए गए आदेश को, दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा रद्द किये जाने पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, सत्य और न्याय की सदैव जीत होती हैं, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के जनता के साथ न्याय किया हैं, दिल्ली के लोगो द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को गलत तरीके से बर्खास्त किया गया था, लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी का अधिकार हैं, मगर लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने विधायकों का पक्ष सुनना भी जरुरी नहीं समझा था, दिल्ली के विधायको ने एक रूपये भी वेतनमद में नहीं लिया था, विधायको की गवाही भी नहीं हुई थी, चुनाव आयोग ने पुरे मामले में मेरिट के आधार पर सुनवाई नहीं किया |
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कहा की चुनाव आयोग ने मौखिक सुनवाई के नियमो का ख्याल नहीं रखा हैं, आप के 20 विधायकों को अपनी बात कहने का मौका देना चाहिए था |
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी, बिहार के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ी गई सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर बधाई दिया, बधाई देने वालो में केन्द्रीय प्रवेक्ष्क अमित सिंह, राज्य प्रवक्ता अमर यादव,राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रदीप सिंह, कार्यालय सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम,पटना जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, धनंजय सिन्हा,सिवाईएसएस अध्यक्ष हिमांशु कुमार, महिला शक्ति उमा दफ़्तुआर, कुम्हरार विधान सभा अध्यक्ष मुश्ताक राहत, सचिव सुयेश कुमार ज्योति, छात्र नेता जय पासवान, निशांत तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी,पटना ऐयशा हुसैन, कोषाध्यक्ष पटना विश्वास कुमार, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, रूपम झा, प्रेम रंजन यादव, योगेन्द्र चौधरी, अजय ठाकुर, सौरभ शर्मा, रमेश राजक, राजकुमार यादव,अर्पणा मिश्रा, कुमारी शशिबाला आदि ने बधाई दिया |

Thursday, 22 March 2018

बिहार दारोगा पेपर लीक की जांच में, सरकार की मंशा संदेहास्पद : आम आदमी पार्टी


पटना- 22 मार्च आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने संसदीय कार्य मंत्री, बिहार श्रवण कुमार के प्रेस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, मंत्री जी सत्ता के गोद मे कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं, इसलिय उन्हें 11 मार्च को हुए दरोगा परीक्षा पेपर लीक की जानकारी नही हुई। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के हज़ारो की संख्यां में दारोगा परीक्षार्थी ने छात्र सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ लगातार हल्ला बोल रहे हैैं। 16 मार्च को दारोगा परीक्षार्थीयों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी किया था जिसे रोकने के लिए पटना पुलिस ने आंदोलनकारी परीक्षार्थीयो पर बर्बरता रूप से खूब लाठियां चटकाई जिसमे कई छात्रों को गंभीर रूप से चोटें आई थी ओर माननीय मंत्री जी कहते है, "दरोगा परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर हुई लाठी चार्ज का कोई आधिकारिक सूचना नही है।

बबलू प्रकाश ने कहा, बिहार सरकार के मंत्री वेशर्मी का सारे हद पार कर गए है, साहब मीडिया के समक्ष भी खुल्लम खुला झूठ बोलने से बाज नही आ रहे है। बबलू ने कहा, 11 मार्च को आयोजित दरोगा परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गई और एक बार फिर हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। मुझे ऐसा महसूस है,"बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग" और सरकार-प्रशासन में वैठे रसूख वाले लोगो के मिलीभगत से बिहार दारोगा बहाली में, सीटों को बेचने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। जिसमे करोड़ो, अरबो रुपयों का व्यारा न्यारा होता। अब मामला पूरी तरह फंस गया है, बिहार के छात्र आक्रोषित होकर परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर सड़क पर उत्तर आये हैं। जिसे देख सरकार ने प्रश्न पत्र लीक मामले की लीपापोती कराने में पूरी तरह जुट गई और पूरे मामले की जांच का जिम्मा "आर्थिक अपराध कोषांग" के हाथों सौप दिया हैं।
बबलू कुमार प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी

उन्होंने कहा, बिहार दरोगा पेपर लीक की जांच में, सरकार की मंशा संदेहास्पद है, जांच एजेंसी अपने ही सरकार में शामिल मंत्री विधायक और अफसरों की जांच निष्पक्ष तरीके से कैसे कर सकती हैं ? 2017 में भी हुए थे बीएसएससी की परीक्षा में पेपर आउट, तत्कालीन अध्यक्ष सुधीर कुमार और सचिव परमेश्वसर राम भेजे गए थे जेल। कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव परमेश्वर राम के मोबाइल ने एसआईटी के समक्ष उगले थे कई चौंकाने वाले राज। पैरवी करने वालों में कई राजनीति के धुरंधर खिलाड़ीयों के नाम था शामिल।एएनएम बहाली में परमेश्वर राम से किया था पैरवी की, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री आलोक मेहता के नाम पैरवी करने में रहा अवल।इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के भाजपा विधायक वर्तमान में नगर विकास मंत्री , बिहार सुरेश कुमार शर्मा, विभूतिपुर के जदयू विधायक रामबालक सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के पीए नवीन कुमार पूर्व मंत्री संजीव टोनी समेत प्रशासन व पुलिस के वरीय प्रशासनिक अधिकारीयों का नाम था शामिल।


बीएसएससी के पूरे मामले की जांच, बिहार सरकार ने अपने भरोसेमंद अफसरों से करा कर, सिर्फ खानापूर्ती ही नही किया, बल्कि पूरे मामले को समेटकर ठंडे बस्ते में डालने का काम किया,साथ ही असली अपराधियों को बख्शने का पूरा इंतज़ाम कर दिया गया हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी,बिहार, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से, सूबे में लगातार हो रही मैरिट घोटाले की निष्पक्ष जांच पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग करती हैं। आम आदमी पार्टी, बिहार के कार्यकर्ता माननीय सांसद सह बिहार प्रभारी श्री संजय सिंह के नेतृत्व में बिहार में हो रही व्यापक परीक्षा घोटालो (मैरिट घोटाला) के खिलाफ पूरे बिहार में आंदोलन करेगी।

Monday, 12 February 2018

सीवाईएसएस बिहार ने जारी किया 20 सूत्री घोषणा पत्र

Cyss Bihar के कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान
पटना 12 फ़रवरी आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना 20 सूत्री घोषणा पत्र सोमबार को जारी किया। इसमें छात्रओं की सुरक्षा का खास ख़याल रखा गया हैं। इतना ही नहीं घोषण पत्र में लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेजों के भीतरी सड़कों पर एवं बाहर के एक किलोमीटर तक की सड़कों पर CCTV वीडियो कैमरा लगाना, हॉस्टलों को अवैध कब्जा से मुक्त कराना। विश्वविद्यालय के अन्य सभी कॉलेजों में पढ़ाये जाने वाले कोर्सों की तरह मगध महिला कॉलेज में कॉमर्स कोर्स की पढ़ाई को शुल्क-मुक्त कराना, प्लेसमेंट सेल का गठन करना। विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन करवाना,नेत्रहीन, दिव्यांग छात्र-छात्रओं का मासिक विकलांग पेंशन 400/ (चार सौ) से बढ़ाकर 2500/ कराना, विश्विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन विसंगती, वेतन आदि की भुगतान की समस्याओं के लिए संघर्ष करना जैसे मुद्दे सामिल हैं ।
सीवाईएसएस ने पियु चुनाव में सेंट्रल पैनल की तीन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे हैं। अध्यक्ष पद उम्मीदवार,राजनीतिशास्त्र की छात्र गोल्डमेडलिस्ट,कुमारी शशिबाला,सचिव पद की उम्मीदवार मगध महिला कॉलेज के छात्रा, नंदिता भारती और बी.एन कॉलेज की छात्रा, कोषध्यक्ष पद की उम्मीदवार आभा भारती ने वाणिज्य महाविद्यालय, मगध महिला कॉलेज, पटना विमेंस कॉलेज में जा कर छात्र-छात्रओं मिलकर जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा हैं ।साइंस पीजी काउंसलर प्रत्याशी मिथलेश गुप्ता ने साइंस कॉलेज परिसर ने चुनाव प्रचार किया।
सीवाईएसएस अध्यक्ष हिंमांशु कुमार ने बताया कि सीवाईएसएस पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक नई विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है, इसलिए यह दिन – प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही है, जिसमे संगठन अपनी उपस्थिति दिखाने की और अग्रसर हो रहा है और हमलोगों ने जीत की तैयारी शुरू कर दी है।
बबलू कुमार प्रकाश
मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी,बिहार

Tuesday, 6 February 2018

शिक्षा माफियाओं के सामने सरकार ने टेके घुटने: आप

Bablu Kumar Prakash
पटना- 6 फरवरी 2018 आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने, बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, बिहार में शिक्षा व्यवस्था विल्कुल ध्वस्त हो गई है, नीतीश कुमार, की सरकार, राज्य के लाखो छात्र- छात्राओं के भविष्य के साथ लगातार खेल रहा है ।

हर वर्ष की भाती, इस वर्ष भी, परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बिहार इंटर साइंस की परीक्षा में "वायोलॉजी" का प्रश्न पत्र नवादा जिला में लीक हो गया और सोशल मीडिया में वायरल हो गई, परीक्षा समाप्त होने के बाद वायरल 'वायोलॉजी' के प्रश्न पत्र की मिलान कर सच्चाई की पुष्टि नवादा जिला पदाधिकारी कौशल किशोर के द्वारा कर दिया गया, नीतीश सरकार की शिक्षा नीति और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नाकामीयों को दर्शाती हैं। 

शिक्षा माफियाओं के सामने सरकार ने अपने घुटने टेक दिए हैंबिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब कदाचारमुक्त परीक्षा लेने में अब सक्षम नही रहाबिहार में पहले भी 10वीं और 12वीं
की परीक्षा व रिजल्ट पर लगते रहे है सवालिया निशान लगते रहे हैं।

बबलू प्रकाश ने बताया की मैने पिछले वर्ष इंटरमीडिट रिजल्ट में हुई धांधली और शिक्षा सुधार को लेकर गाँधी मूर्ति, गाँधी मैदान, पटना में 9 दिनों का अनशन किया था, इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मांग पत्र भी सौपा था, पर अब तक सरकार की और से उसका कोई जबाब नहीं आया हैं, मुझे आश्चर्य हैं, राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सुधार को तैयार नही हैं।
आम आदमी पार्टी,बिहार शिक्षा के मुद्दों को लेकर मार्च महीने में, माननीय सासंद सह बिहार प्रभारी श्री संजय सिंह के नेत्रित्व में, पुरे बिहार में बड़ी आन्दोलन करेगी