Monday, 14 January 2019

आने वाला 2019 का लोकसभा चुनाव तय करेगा कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा।

राम लीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बोले गए झूठ पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया :
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी ने जानता के सामने झूठ बोल कर एक बार फिर भाजपा का असली चेहरा देश की जनता ला दिया है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे की भारत में लोकतंत्र जिन्दा रहेगा या नहीं । भाजपा के पांच साल के अलोकतांत्रिक, तानाशाह और जन-विरोधी शासन काल के बाद अब जानता को तय करना है कि क्या यही शासन उन्हें दौबारा चाहिए? भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके अधर पर वो जानता से वोट मांग सके। इसीलिए प्रधानमंत्री जानता के बीच झूठ बोलकर उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी सरकार ने अपने विरोधियों को समाप्त करने के लिए शाम,दाम, दण्ड, भेद सब कुछ इस्तेमाल किया। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संविधान को तांक पर रखकर सारे असंवेधानिक काम किए। देश के सभी बड़े बड़े सरकारी संस्थानों जैसे सीबीआई,सीवीसी आदि का दुरूपयोग किया।

ये बड़ा ही हास्यास्पद है कि आज जब भाजपा के पास देश की जानता के सामने बताने के लिए कोई काम नहीं है जो उन्होंने जन-हित में किया तो मोदी जी दशकों पहले की बातें निकालकर जानता से साहनुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। देश में आज भाजपा की सरकार है और मोदी जी कांग्रेस को निशाना बनाकर अपनी राजनीतिक नैया को एक बार फिर पार लगाने की फ़िराक में हैं।
नरेन्द्र मोदी जी ने देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद जो भी कार्य किए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ के माध्यम से समझा जा सकता है, जो निम्न प्रकार हैं.....
-दिल्ली के निर्वाचित एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर और दफ्तर पर सीबीआई और दिल्ली पुलिस की रेड करवाई।
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री एवं दो अन्य मंत्रियों पर भी भिन्न भिन्न केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा रेड करवाई, पूछताछ के बहाने कई कई घंटो प्रताड़ित किया।
-आम आदमी पार्टी के लगभग 20 विधायकों को दिल्ली पुलिस द्वारा झूठे केसों में फसाया, जिसके लिए अदालत में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को फटकार झेलनी पड़ी।
-दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की 400 से अधिक फाइलें, गैरकानूनी तरीके से जब्त कर दिल्ली सरकार के मंत्रियों को झूठे केसों में फ़साने की कोशिश की, और कई सालों तक दिल्ली की जनता के हित के कार्यों को रोक कर रखा।  
-दिल्ली की जनता द्वारा प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार के खिलाफ़ अधिकारियों को भड़काकर, तथा डरा धमका कर उनसे चार महीनों तक हड़ताल करवाई और दिल्ली सरकार को अपाहिज बनाने की कोशिश की। 
-अधिकारियों को सारे नियम क़ानून तांक पर रखकर चुनी हुई सरकार के खिलाफ़ जानता के बीच झूठ फ़ैलाने को कहा गया। जिन अधिकारीयों ने भाजपा सरकार के इशारे पर काम किया उन्हें पदोन्नति से नवाज़ा गया, और जिन अधिकारियों ने मोदी जी की बात नहीं मानी, उन्हें भिन्न भिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया गया।
-दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जानता के हित में जो महत्वपूर्ण पॉलिसी बनाई थीं, उपराज्यपाल की शक्तियों का दुरूपयोग करके भाजपा ने उन सभी पॉलिसियों को रोकने का काम किया।
 ये सभी बिंदु तो केवल उदहारण मात्र हैं कि किस तरह से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। किस तरह एक चुनी हुई सरकार नरेन्द्र मोदी जी की गलत नीतियों का विरोध करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों की कर्तव्य निष्ठां, और दिल्ली के जनता के प्रति समर्पण का कमाल है कि इतनी रूकावटो के बावजूद आज दिल्ली में जो आमूलचूल परिवर्तन के काम हुए हैं, वो देश के किसी और राज्य की सरकार ने नहीं किए। नरेन्द्र मोदी जी ने रामलीला मैदान के मंच से कहा की भाजपा ने देश को एक साफ़ छवि वाली सरकार दी है। एक बार फिर मोदी जी का झूठ जानता के सामने तब आ गया जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करके, सीबीआई डाइरेक्टर को छल पूर्वक मोदी जी ने उनके पड़ से हटा दिया। मोदी सरकार ने लाख कोशिशे की, कि किसी प्रकार से अरविंद केजरीवाल या उसके मंत्रियों एवं विधायको को फसाया जा सके। दर्जनों बार सीबीआई और दिल्ली पुलिस की रेड करवाई, विधायकों पर झूठे केस करवाए, हर वो कोशिश की जिससे दिल्ली सरकार की छवि जानता की नजरो में खराब की जा सके। इतने सबके बावजूद भी न तो अरविंद केजरीवाल और न ही उनके मंत्री, विधायक भाजपा की in गन्दी चालों से डरे। क्यूकी पूरा देश जानता है की अगर देश में सबसे ईमानदार पार्टी कोई है तो वो है आम आदमी पार्टी। सारी कोशिशों के बावजूद भी मोदी जी एक पैसे का भी भ्रष्टाचार अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों पर साबित नहीं कर पाए। जैसा कि सभी को ज्ञात है की मोदी सरकार ने 600 करोड़ का एक राफेल जहाज 1600 करोड़ में खरीदना तय किया है। सरकार ने अभी 36 राफेल जहाज खरीदने का प्रस्ताव पास किया है। भाजपा सरकार एक जहाज को लगभग 1000 करोड़ रूपए अधिक कीमत पर खरीद रही है। 36 जहाज अर्थात सरकारी कोष को 36 हज़ार करोड़ का चूना। सीबीआई डायरेक्टर रहते हुए अलोक वर्मा ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। और शायद यही कारण रहा की मोदी जी को आनन् फानन में अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करके उनको सीबीआई डायरेक्टर के पद से हटाना पड़ा। अगर जांच होती तो शायद राफेल में हुए घोटाले का सच पूरी दुनिया के सामने आ जाता। अगर मोदी जी ने राफेल की खरीद में कोई घोटाला नहीं किया तो जांच से क्यों घबरा रहे है।चुनाव आयोग की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि कैसे पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत के चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता खो दी।उच्च न्यायालय का आदेश इस बात पर मोहर लगता है कि चुनाव आयोग ने जो दिल्ली के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की थी, वो किस प्रकार से राजनीतिक रूप से भरी हुई और गैर-सलाह वाली राय थी। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली और देश की जानता के समक्ष भाजपा के सारे कच्चे चिट्ठे खोल कर रख देगी, और जानता को भाजपा की गन्दी राजनीति से रु-बरु करने का काम करेगी, ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में जानता इस देश का अच्छा भविष्य तय कर सके।

Sunday, 13 January 2019

दिल्ली सरकार के कामो के बारे में, डोर टू डोर के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे : सुयश ज्योति

पटना।13/01/2018, आम आदमी पार्टी, पटना, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय, खजांची रोड, पटना में पार्टी से जुड़े नए सदस्यों के अभिनंदन किया गया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुयश ज्योति उर्फ राजा ने कहा, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मोहल्लो में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमे सैकड़ो की संख्यां में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि थी, उन्ही नए सभी सदस्यों को बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अंदर डोर टू डोर के माध्यम से जन संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को पार्टी की रीति-नीति को समझाएंगे और उन्हें दिल्ली सरकार के कामो के बारे में बताने का काम करेंगे साथ ही साथ सदस्यता भी दिलाएंगे।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को संबोधित करते हुए  "पिछले साढ़े तीन साल में दिल्ली सरकार ने जो काम करके दिखाए हैं, उसकी प्रशंसा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो रही है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल कि सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जो काम करके दिखाए, उतना काम पिछले 70 सालों में किसी ने नहीं किया। दिल्ली के शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था में आम आदमी पार्टी ने जो आमूल चूल परिवर्तन किये हैं,उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। विदेशों से आकर लोग दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक देख रहे हैं और हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने लोगो को बताया कि दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो किया वो किसी भी राज्य की सरकार ने आज तक नहीं किया। आप सरकार ने दिल्ली के सभी अस्पतालों में सभी प्रकार के इलाज और सभी दवाइयां मुफ्त कराई। दिल्ली में एक योजना शुरू की गई की कि अगर सरकारी अस्पताल में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन की एक महीने बाद की तारीख मिलती है तो वह व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा सकता है, और उसके इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार देगी। इसके अलावा अगर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो उसे सरकारी के जगह किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है तो उसके इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार देगी, और दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को दिल्ली सरकार बतौर इनाम 2000 रुपए देती है, ताकि लोगों में एक-दूसरे की मदद करने की भावना पैदा हो और दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिल सके।उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किये हैं उनकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। इसका सबूत ये है कि दुनियां भर से अलग-अलग देशों के पूर्व मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व सेक्रेटरी जनरल अपने-अपने डेलिगेशन के साथ दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल देखने आ रहे हैं। देश-विदेश के अख़बारों में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों और स्कूलों की तारीफ आए दिन देखने को मिलती है। हमलोग दिल्ली सरकार के कामो को पूरे बिहार की जनता तक पहुंचाना है, संगठन को मजबूत करना है। फहीम रज़ा, निखिल वर्मा, आनंद प्रकाश, आलोक झा, रंजीत कुमार, नेहाल आलम, रेहान रज़ा, अज़हर खान, सुमित कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, प्रतिमा दास, सीमा सिंह, पंकज कुमार, शशि भूषण प्रसाद, राजेश महतो, संतोष मेहता, को सम्मानित किया गया। आदि मेहता, मो चाँद, कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, हिमांशु कुमार सिंह, एतेशांम, समीर गुप्ता, जयंत कुशवाहा, महिला शक्ति की आएशा हुसैन, शबाना खान, रजिया सुल्ताना मौजूद थी मंच संचालन मनीष कुमार ने किया।

Monday, 24 December 2018

राजधानी में दूषित पानी से हो रही मौतों पर आप का प्रदर्शन

राजधानी के कारगिल चौक पर प्रदर्शन करते 'आप' कार्यकर्ता 
पटना : आम आदमी पार्टी पटना के अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को राजधानी के कारगिल चौक पर दूषित पानी से हो रही मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया. जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि गंगा नदी के किनारे बसे गावँ के लोग आर्सेनिक युक्त दूषित पानी पीने से मर रहे हैं। शहर में पानी सप्लाई की पाइप फटी होने के कारण लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं. ब्रह्मप्रकाश कहते हैं कि मनेर की जनता हर रोज थोड़ा थोड़ा जहर पी रहे है. आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति के लिए लगातार सात सालों से आंदोलन करते आ रहे ह, अनशन भी किये. लेकिन सरकार के कानों तक जूं तक नही रेंग रही है. आर्सेनिक युक्त दूषित पानी के पीने से आज भी हमारे मनेर के लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, सात साल में मनेर प्रखंड में लोगों को आर्सेनिक मुक्त पानी देने के लिए बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत नहीं हो पाई है, प्लांट नहीं बनने से मनेर के लोगों को रोजाना करीब 10 मिग्रा जहर पीना पड़ रहा है, जिसकी कीमत मनेर प्रखंड के लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है. इसकी वजह से लोग चर्म रोग से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक से जूझ रहे हैं. साल 2011 के आखिर में सरकार ने राजधानी के सबसे ज्यादा आर्सेनिक प्रभावित मनेर प्रखंड में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को मंजूरी दी थी. करीब 75 करोड़ की लागत से मनेर ब्लॉक के 25 गांवों को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाना था. पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. सेंट्रलग्राउंड वॉटर बोर्ड की साल 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 15 जिलों के 57 प्रखंडों में स्थिति खतरनाक है. इन जगहों पर आर्सेनिक की मात्रा तय मानक से काफी ज्यादा है। इन जगहों पर आर्सेनिक की मात्रा 1.810 मिली ग्राम/प्रति लीटर है। जबकि इसकी मात्रा 0.05 मिग्रा/लीटर से थोड़ा अधिक होने पर इसके सीधे इस्तेमाल से कई रोगों का सामना करना पड़ता है। राजधानी में मनेर के अलावा दानापुर, बख्तियारपुर और बाढ़ में आर्सेनिक का स्तर काफी ज्यादा है. आर्सेनिक युक्त जल पीने के कारण मनेर सहित पटना के लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. जिला के संगठन सचिव विकास आनंद ने कहा कि जल-नल योजना के नाम पर खुल्लम-खुल्ला लूट की छूट देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के खेल में व्यस्त हैं। बिहार की जनता सब देख-समझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो एनडीए की बिहार से विदाई तय है. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश, पटना जिला महासचिव रवि भूषण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अंजुम बारी, मुश्ताक राहत, सचिव ई. प्रेम रंजन यादव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मयंक नंदन, सोशल मिडिया अध्यक्ष रोहित सिंह, सौरभ शर्मा, मनीष कुमार, दीपक कुमार, आदी मेहता, सुयश कुमार ज्योति, मो चाँद, कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, विष्णु कुमार, परवेज आलम, गुड्डू जी, विनय कुमार सिंह, महिलाशक्ति से आसमा खान, रजिया सुल्तान सहित दर्जनों नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.